हल्द्वानी: सरकारी शराब की दुकानें बंद, जंगल में चल रही कच्ची शराब की भट्टियां
हल्द्वानी, अमृत विचार। लॉकडाउन में सरकारी शराब की दुकानें बंद हुई तो जंगल में कच्ची शराब की भट्टियां चलने लगीं। पुलिस ने भट्टियों पर कार्रवाई करने के साथ ही इसका खुलासा किया है। पुलिस को रामपुर रोड के समानांतर आनंदपुर-कालीपुर के जंगल में कच्ची शराब की भट्टियां चलने की सूचना मिली। इस पर टीपीनगर चौकी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लॉकडाउन में सरकारी शराब की दुकानें बंद हुई तो जंगल में कच्ची शराब की भट्टियां चलने लगीं। पुलिस ने भट्टियों पर कार्रवाई करने के साथ ही इसका खुलासा किया है। पुलिस को रामपुर रोड के समानांतर आनंदपुर-कालीपुर के जंगल में कच्ची शराब की भट्टियां चलने की सूचना मिली।
इस पर टीपीनगर चौकी प्रभारी एसके शर्मा और गन्ना सेंटर प्रभारी संजीत राठौर ने सघन कांबिंग की। इस दौरान पुलिस को जंगल में कच्ची शराब की भट्टियां चलाते कुछ लोग नजर आए। लेकिन पुलिस को देखते ही वह भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। इधर पुलिस ने मौके से तीन भट्टियों को तोड़ डाला।
ड्रमों में भरा ढाई हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि सरकारी शराब की दुकानें बंद रहने से शौकीनों के बीच कच्ची शराब की मांग भी बढ़ गई है। इसके साथ ही कच्ची शराब तैयार करने की आशंका भी बढ़ी है। इसकी रोकथाम के लिए जंगल में कांबिंग के साथ ही मुखबिरों का जाल बिछाया गया है।
