बरेली: बाइक सवार गैस एजेंसी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने रौंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गैस एजेंसी संचालक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली गांव निवासी 45 वर्षीय सेवाराम पुत्र बिहारीलाल मनीषा …

बरेली, अमृत विचार। गैस एजेंसी संचालक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली गांव निवासी 45 वर्षीय सेवाराम पुत्र बिहारीलाल मनीषा गैस सर्विस सेंटर पर काम करता था। मंगलवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था लेकिन कुछ दूर चलने के बाद पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

फाइल फोटो सेवाराम।

दुर्घटना के बाद से टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से मिले मोबाइल फोन से दुर्घटना की सूचना घर वालों को दे दी। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल में पहुंच गए जहां मंगलवार रात युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी का नाम भारती है। वह तीन बेटों का पिता था।

संबंधित समाचार