हल्द्वानी: कल ऊंचापुल स्थित रामलीला मैदान में सुबह नौ बजे से लगेगा वैक्सीनेशन कैंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत के निर्देशानुसार स्वास्थ्य  विभाग आज (शुक्रवार को) ऊंचापुल स्थित रामलीला मैदान में वैक्सीनेशन कैंप लगाने जा रहा है। कैंप में अधिकतम 200 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री के पीआरओ अमन वर्मा ने बताया कि कोविड कर्फ्यू की सख्ती को देखते हुए कैबिनेट मंत्री बंशीधर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत के निर्देशानुसार स्वास्थ्य  विभाग आज (शुक्रवार को) ऊंचापुल स्थित रामलीला मैदान में वैक्सीनेशन कैंप लगाने जा रहा है। कैंप में अधिकतम 200 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

संसदीय कार्य मंत्री के पीआरओ अमन वर्मा ने बताया कि कोविड कर्फ्यू की सख्ती को देखते हुए कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने ऊंचापुल में वैक्सीनेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऊंचापुल स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में अधिकतम 200 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भगत का तर्क था कि बुजुर्गों के अस्पतालों में जाने से संक्रमण का खतरा ज्यादा है इसलिए उन्होंने वैक्सीनेशन कैंप लगाने की मांग की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है। इसके बाद वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के लिए भी कैंप लगाया जाएगा।

 

संबंधित समाचार