बरेली: घरों पर अदा करें नमाज, धार्मिक स्थलों पर रहेगा पुलिस का पहरा
बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन के चलते इस बार भी ईद की नमाज लोग मस्जिदों में अदा नहीं कर सकेंगे। सांकेतिक रूप से वहां पर नमाज होगी। भीड़ न जुटे, इसके लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा रहेगा। सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने गुरुवार को अपील …
बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन के चलते इस बार भी ईद की नमाज लोग मस्जिदों में अदा नहीं कर सकेंगे। सांकेतिक रूप से वहां पर नमाज होगी। भीड़ न जुटे, इसके लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा रहेगा। सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने गुरुवार को अपील की है कि लोग लाकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों में नमाज अदा करें। कोरोना का आंशिक कर्फ्यू होने के कारण किसी को धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत नहीं होगी। न ही भीड़ जुटने दी जाएगी। धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस का पहरा रहेगा। साथ ही वहां पर आंशिक तौर पर ही नमाज अदा की जाएगी।
कोरोना महामारी को रोकने के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन सबको करना होगा। दो गज की दूरी अपनानी होगी। अगर कहीं पर भीड़ जुटती है या लोग बिना मास्क के घूमते मिलते है तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
