बरेली: 81 प्रतिशत युवा व 56 प्रतिशत बुजुर्गों ने कराया वैक्सीनेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने में युवाओं ने बुजुर्गों को पीछे छोड़ दिया है। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 3247 युवा गुरुवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे और टीका लगवाया। शहर के युवाओं से भी आगे ग्रामीण …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने में युवाओं ने बुजुर्गों को पीछे छोड़ दिया है। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 3247 युवा गुरुवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे और टीका लगवाया। शहर के युवाओं से भी आगे ग्रामीण युवा रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से 4000 का लक्ष्य दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 1773 व शहरी क्षेत्रों में 1474 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है।

युवाओं से पिछड़े बुजुर्ग
45 से अधिक उम्र के महज 51 प्रतिशत लोग ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 45 वर्ष से अधिक के लोगों के टीकाकरण के लिए जिले को 9100 लोगों का लक्ष्य दिया गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच महज 5132 लोगों का टीकाकरण किया गया।

ग्रामीण इलाकों में 45-59 वर्ष के 739 लोगों को पहली डोज व 1175 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 247 लोगों को पहली डोज व 676 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, शहरी इलाकों में 45-59 वर्ष में 621 लोगों को पहली डोज व 768 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 246 लोगों को पहली डोज व 390 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 4604 डोज व कोवैक्सीन की 258 डोज लगाई जा चुकी है।

जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से लोग अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने आ रहे हैं। -डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार