बरेली: संक्रमित मरीजों के साथ ऑक्सीजन की मांग में भी गिरावट
बरेली, अमृत विचार। कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। इसके बाद ऑक्सीजन की मांग में भी 40 फीसदी तक कमी आ गई है। हालांकि होम आइसोलेशन में रहने वालों के लिए अब भी रोजाना 110 से 115 सिलिंडर की मांग है। वहीं तीन दिन पहले तक यह संख्या 200 पार थी। समस्या बढ़ने …
बरेली, अमृत विचार। कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। इसके बाद ऑक्सीजन की मांग में भी 40 फीसदी तक कमी आ गई है। हालांकि होम आइसोलेशन में रहने वालों के लिए अब भी रोजाना 110 से 115 सिलिंडर की मांग है। वहीं तीन दिन पहले तक यह संख्या 200 पार थी। समस्या बढ़ने के बाद होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की व्यवस्था की गई। परिजनों को खाली सिलेंडर जमा कर 24 घंटे बाद वहीं से भरा सिलेंडर दिया जा रहा है।
ऑक्सीजन सप्लाई करने वालों का कहना है कि एक सप्ताह पहले से अब 40 फीसदी तक मांग में गिरावट है। वहीं एसीएमओ डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि संक्रमित मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है। इससे ऑक्सीजन की मांग में भी कमी आई है। इसके अलावा शुरू में ऐसे लोग भी आए जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत भी नहीं थी।
300 बेड कोविड अस्पताल में जल्द शुरू होगा ऑक्सीजन प्लांट
300 बेड कोविड अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ.वागीश वैश्य ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। करीब 10 दिनों में यह शुरू हो जाएगा। जिसके बाद अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई यहीं से मिल सकेगी और कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।
