देवरिया: कोरोना से जूझ रही जनता, स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड उपचार केंद्र खोलने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाटपार रानी (देवरिया)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं जिलाधिकारी देवरिया को पत्रक भेजकर भाटपार रानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसूई वाह बनकता ब्लॉक के भुणवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड उपचार केंद्र खोलने की मांग की है। अश्वनी कुमार सिंह ने उक्त …

भाटपार रानी (देवरिया)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं जिलाधिकारी देवरिया को पत्रक भेजकर भाटपार रानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसूई वाह बनकता ब्लॉक के भुणवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड उपचार केंद्र खोलने की मांग की है।

अश्वनी कुमार सिंह ने उक्त संबंध में एक पत्रक भाटपार रानी के उप जिलाधिकारी ध्रुव शुक्ला को सौंपा। जिस पर पहल करने का आश्वासन उप जिलाधिकारी भाटपार रानी ने अश्वनी कुमार सिंह को दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं जिलाधिकारी देवरिया को दिए पत्रक में भाजपा नेता अश्वनी कुमार सिंह ने कहां है कि भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र की जनता इस समय वैश्विक महामारी कोरोना से बहुत ज्यादा प्रभावित है। इस विधानसभा क्षेत्र में गरीबी और पिछड़ापन बहुत ज्यादा है। कोरोना पॉजिटिव होने पर लोगों को यहां से जिला मुख्यालय भेजना पड़ता है। दूरी ज्यादा होने के कारण प्राइवेट गाड़ी वाले कोरोना मरीजों को जिला कोविड अस्पताल ले जाने से डर रहे हैं।

इस स्थिति में मरीजों की हालत और बिगड़ जा रही है। अश्वनी कुमार सिंह ने इन दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 20-20 बेड वाला ऑक्सीजन युक्त कोविड उपचार केंद्र स्थापित करने की मांग की है। जिससे क्षेत्र के गरीब जनता को यथाशीघ्र उपचार मिल सके।

संबंधित समाचार