बरेली: ईद के मौके पर आजमनगर में खूनी संघर्ष, चार जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ईद के मौके पर आजमनगर में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। जिसके बाद दोनो गुटों में जमकर तलवार और हाकी स्टीक से मारपीट चली। इस मारपीट में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के …

बरेली, अमृत विचार। ईद के मौके पर आजमनगर में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। जिसके बाद दोनो गुटों में जमकर तलवार और हाकी स्टीक से मारपीट चली। इस मारपीट में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सभी की तलाश करने में जुटी हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के आजमनगर निवासी इस्लाम ने बताया कि सोनू और अफरोज घर के बाहर गली में खड़े थे। जिसके बाद राजा ने गली में खड़े होने का विरोध किया।

इसी बात को लेकर दोनों में बहस के बाद गाली-गलौज होते-होते तलवार और डंडे से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में राजा, मुन्ना, हसन व हाजी को गंभीर चोटे आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता