यूपी में 24 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला
लखनऊ। यूपी में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने प्रदेश में 24 मई तक लॉंकडाउन बढ़ाने पर सहमति दे दी। पंजीकृत पटरी दुकानदारों को 1000 रूपये मासिक दिए जाने का भी निर्णय कैबिनेट बैठक में हुआ है। वहीं यूपी में कोरोना …
लखनऊ। यूपी में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने प्रदेश में 24 मई तक लॉंकडाउन बढ़ाने पर सहमति दे दी। पंजीकृत पटरी दुकानदारों को 1000 रूपये मासिक दिए जाने का भी निर्णय कैबिनेट बैठक में हुआ है।
वहीं यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12547 नए मरीज मिले हैं जबकि 281 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 28404 संक्रमित अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए हैं। बता दें कि प्रदेश में अभी तक 17238 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 177643 है।
सोमवार से शनिवार तक प्रदेश में पॉजिटव मरीजों की संख्या
सोमवार को 21331
मंगलवार को 20463
बुधवार को 18125
गुरुवार को 17775
शुक्रवार को 15747
शनिवार को 12547
