यूपी: भाई के शव को सीने से लगाकर रातभर रोता रहा छोटा भाई, सुबह में तोड़ दिया दम
बुंदेलखंड। यूपी के बुंदेलखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक भाई की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मौत के बाद जब शव घर आया तो छोटा भाई शव को देखकर जोर से रोने लगा। काफी देर तक उसने शव को अपने कलेजे से लगाया रखा। इस …
बुंदेलखंड। यूपी के बुंदेलखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक भाई की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मौत के बाद जब शव घर आया तो छोटा भाई शव को देखकर जोर से रोने लगा।
काफी देर तक उसने शव को अपने कलेजे से लगाया रखा। इस बीच उसकी आंखों से आंसू बहना बंद नहीं हुए। बाद में उसकी भी मौत हो गई। दो भाइयों की जब एक साथ अर्थी उठी तो परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।
ये पूरा मामला
हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के गांव खड़ेही लोधन का है। यहां रिटायर्ड शिक्षक रामगोपाल वर्मा को बीते 4 दिनों से बुखार और खांसी आ रही थी। जिसके इलाज के लिए उनके परिजन राठ के किसी अस्पताल में ले गए जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने झांसी ले जाने की बात कही तो उन्हें इलाज के लिए वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि बीती शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मौत होने के बाद देर रात शव गांव आते ही घटना की जानकारी मृतक के छोटे भाई नृपत वर्मा को लगी। वह बड़े भाई की मौत का गम सहन नहीं कर सके।
बड़े भाई के शव से लिपट कर छोटा भाई इतना रोया की सुबह लगभग 6 बजे उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही भाई अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। लेकिन प्रेम इतना था कि अगर घर पर होते तो भोजन एक साथ करते थे। वे हमेशा साथ में जीने और मरने की बातें किया करते थे। उनके बीच में बड़ा प्रेम था।
