बरेली: ऐसे कैसे जीतेंगे कोरोना से जंग?, जब बाजार में खुद दे रहे संक्रमण को दावत
बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस दौरान लोगों को सहूलियत को देखते हुए मुख्य बाजार की किराना व आवश्यक वस्तु की थोक की दुकानों को खोलने की अनुमति भी दी गई है। लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। काफी लोग …
बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस दौरान लोगों को सहूलियत को देखते हुए मुख्य बाजार की किराना व आवश्यक वस्तु की थोक की दुकानों को खोलने की अनुमति भी दी गई है। लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं।
काफी लोग थोड़े सस्ते के चक्कर में थोक बाजार से एक-दो किलो सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। वहीं दुकानदार भी लालची हैं। इसलिए ऐसे ग्राहकों को सामान देने से परहेज नहीं करते हैं। यही कारण है कि अनावश्यक भीड़ बाजार में बढ़ रही है और पुलिस की सख्ती नाकाफी साबित हो रही है।

जिला प्रशासन ने श्यामगंज में किराना के थोक दुकानदारों पर ग्राहकों को फुटकर सामान नहीं देने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसका गंभीरता से पालन नहीं हो रहा। शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिश कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बारादरी पुलिस के साथ श्यामगंज बाजार का जायजा लिया।

श्यामगंज चौराहे पर ही कई लोग लाकडाउन का उल्लंघन करते दिखे उन्हें चेतावनी दी। जो लोग फुटकर में आटा, चावल, दाल आदि की खरीदारी करने आए थे उन्हें भी डांट कर भगा दिया। चेतावनी दी गई कि अगर अगली बार बाजार में मिले तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कुतुबखाना बाजार के अलावा डेलापीर मंडी में भी कोविड गाइलाइन का पालन नहीं किया गया। काफी लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे थे और सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया।

गली-मोहल्लों के दुकानदार भी नहीं आ रहे बाज
शहर के मुख्य बाजारों के दुकानदार ही नहीं गली-मोहल्लों में चाट-पकौड़ी की दुकान करने वाले दुकानदार भी कमाई का लालच नहीं छोड़ पा रहे हैं। जगतपुर में तो एक हलवाई ने पुलिस चौकी के स्टाफ से साठगांठ कर रोज सुबह दुकान खोलनी शुरू कर दी थी। आला अधिकारियों से शिकायत पर तीन दिन पूर्व दुकान बंद कराई गई। इसके अलावा पुराना शहर, सैलानी में कई दुकानों पर चाय पकौड़ी की बिक्री कर लाकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा है।
मिर्चों वाली गली में जाम बनी आफत
पुलिस ने श्यामगंज, शहदाना आदि बाजार में जाम न लगे इसको लेकर श्यामगंज पुल के नीचे और अंबे प्लाजा के सामने समेत कई जगह बांस बल्लियां लगाई हैं। वहीं मिर्चों वाली गली को छोड़ दिया गया है। लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। थोक किराना कमेटी के अध्यक्ष गुलशन सब्बरवाल बताते हैं कि मात्र एक रास्ता मिर्चों वाली गली में किसी तरह की पांबदी नहीं होने की वजह से कार, टुकटुक आदि वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। जिसकी वजह से कई बार लोग जाम में फंसे रह जाते हैं।
