बरेली: 26 प्रतिशत बुजुर्गों ने ही कराया वैक्सीनेशन
बरेली,अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने में अभी भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। रोजाना लक्ष्य से कम युवा और बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। हालांकि युवाओं ने बुजुर्गों को काफी पीछे छोड़ दिया है। जिले में सोमवार को लक्ष्य के सापेक्ष 84 प्रतिशत युवाओं और 26 प्रतिशत बुजुर्गों ने …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना से बचने के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने में अभी भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। रोजाना लक्ष्य से कम युवा और बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। हालांकि युवाओं ने बुजुर्गों को काफी पीछे छोड़ दिया है। जिले में सोमवार को लक्ष्य के सापेक्ष 84 प्रतिशत युवाओं और 26 प्रतिशत बुजुर्गों ने वैक्सीनेशन कराया। 16 प्रतिशत युवाओं और महज 74 फीसदी बुजुर्गों ने वैक्सीनेशन नहीं कराया।
18 से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में 6500 लक्ष्य के सापेक्ष 5430 युवा सोमवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे और टीका लगवाया। ग्रामीण के युवाओं से भी आगे शहरी युवा रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 2905 व ग्रामीण क्षेत्रों में 3344 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है।
1820 बुजुर्गों ने लगवाया टीका
सोमवार को 45 से अधिक उम्र के महज 26 प्रतिशत लोग ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 45 वर्ष से अधिक के लोगों के टीकाकरण के लिए जिले को 6800 लोगों का लक्ष्य दिया गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच महज 1820 लोगों का टीकाकरण किया गया। ग्रामीण इलाकों में 45-59 वर्ष के 541 लोगों को पहली डोज व 34 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 189 लोगों को पहली डोज व 31 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, शहरी इलाकों में 45-59 वर्ष में 619 लोगों को पहली डोज व 140 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 216 लोगों को पहली डोज व 50 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 1491 डोज व कोवैक्सीन की 329 डोज लगाई जा चुकी है।
