रिवर प्लेट फुटबॉल क्लब के कई और फुटबॉलर कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 20
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के रिवर प्लेट फुटबॉल क्लब के पांच और फुटबॉलर कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं जिससे टीम में संक्रमितों की संख्या बढकर 20 हो गई। हालत यह है कि कोलंबिया के सैंटा एफई के खिलाफ कोपा लिबर्टाडोरेस के बुधवार के मैच के लिये उसके पास कोई फिट गोलकीपर ही नहीं है । क्लब …
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के रिवर प्लेट फुटबॉल क्लब के पांच और फुटबॉलर कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं जिससे टीम में संक्रमितों की संख्या बढकर 20 हो गई। हालत यह है कि कोलंबिया के सैंटा एफई के खिलाफ कोपा लिबर्टाडोरेस के बुधवार के मैच के लिये उसके पास कोई फिट गोलकीपर ही नहीं है ।
क्लब ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि उसके पांच और खिलाड़ी पॉजिटिव हो गए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार क्लब उसका मैच स्थगित करने का अनुरोध करेगा। रिवर प्लेट अंकतालिका में ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर है । ब्राजील का फ्लूमिनेंस शीर्ष पर है ।
