20 मई से सभी संस्थानों में शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं, बेसिक शिक्षा पर नहीं लागू होगा आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 मई से उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाओं को दुबारा शुरू करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यह आदेश बेसिक शिक्षा विभाग पर नहीं लागू होगा। 20 मई के बाद उच्च स्तरीय शिक्षा में ऑनलाइन पढाइ्र शुरू हो …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 मई से उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाओं को दुबारा शुरू करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यह आदेश बेसिक शिक्षा विभाग पर नहीं लागू होगा।

20 मई के बाद उच्च स्तरीय शिक्षा में ऑनलाइन पढाइ्र शुरू हो जाएगी, जबकि बेसिक शिक्षा में ऑनलाइन पढ़ाई स्थगित रहेगी। जिसके चलते जिले के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे।

15 मई तक ऑनलाइन कक्षाओं पर लगी थी पाबंदी

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पूर्व में जारी हुए सरकारी आदेश में अभी तक 15 मई तक यूपी के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाओं पर पाबंदी लगा दी गयी थी, लेकिन यूपी में सुधरते हालातों के बाद अब संक्रमितों की संख्या में अधिक बढ़ोतरी न होने के साथ शिक्षण कार्य बाधित न हो।

इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से आगामी 20 मई से ऑफलाइन कक्षाओं पर पाबंदी लगाते हुए ऑनलाइन कक्षाओं को शुरू करने का आदेश जारी किया गया है।

संबंधित समाचार