बरेली: …और शराबी ने करा दिया बवाल, देखते ही देखते चलने लगे लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर
बरेली,अमृत विचार। स्वालेनगर में शराबी ने देखते ही देखते बवाल मचा दिया। दो गुट आपस में भिड़ गए और लाठी-डंडों के साथ एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इससे इलाके में हंगामा मच गया। 20 मिनट तक वहां पर बवाल होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। बताया …
बरेली,अमृत विचार। स्वालेनगर में शराबी ने देखते ही देखते बवाल मचा दिया। दो गुट आपस में भिड़ गए और लाठी-डंडों के साथ एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इससे इलाके में हंगामा मच गया। 20 मिनट तक वहां पर बवाल होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए।
बताया गया कि किला के स्वाले नगर में सोमवार शाम एक युवक शराब पीकर मोहल्ले में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। गालियां सुनकर दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो उनमें कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के तमाम लोग वहां पर जुट गए और एक दूसरे को गलियां देने लगे। इसके बाद उनमें मारपीट शुरू हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। लगभग 20 मिनट तक वहां पर बवाल मचा रहा। दोनों पक्ष एक दूसरे को लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीटते रहे।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा करने वाले वहां से फरार हो गए। इंस्पेक्टर किला राजकुमार ने बताया कि शराब पीकर वहां पर एक युवक ने मारपीट की थी। पुलिस को किसी ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है। तहरीर मिलेगी तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्ष के दो लोगों के नाम पुलिस को मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
