‘ताऊ ते’ तूफान से पानी में डूबा अमिताभ बच्चन का ऑफिस, ब्लॉग के जरिए बयां किया दर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पिछले दो दिनों से भारत में चक्रवात तूफान ‘ताऊ ते’ अपना कहर बरपा रहा है। तूफान के बाद सोशल मीडिया पर लगातार इससे जुड़ी फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें तबाही का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। इस तूफान में कई सितारों की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसमें अमिताभ …

मुंबई। पिछले दो दिनों से भारत में चक्रवात तूफान ‘ताऊ ते’ अपना कहर बरपा रहा है। तूफान के बाद सोशल मीडिया पर लगातार इससे जुड़ी फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें तबाही का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। इस तूफान में कई सितारों की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसमें अमिताभ बच्चन का ऑफिस ‘जनक’ भी शामिल है।

 

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग मे लिखा, ‘तूफान के बीच एक भयानक सन्नाटा है। दिन भर तेज और जोरदार बारिश। पेड़ गिरे, हर जगह लीकेज, जनक ऑफिस में बाढ़। भारी मानसून की बारिश की तैयारी में प्लास्टिक कवर शीट्स अलग हो गए। कुछ स्टाफ के लिए बने शेड्स और शेल्टर्स उड़ गए हैं। लेकिन अभेद्य लड़ाई की भावना बरकरार है। डेक पर सभी तैयार हैं। सभी लोग पूरी तैयारी के साथ बाहर निकल रहे हैं और नुकसान को ठीक कर रहे हैं।

इसके साथ ही अमिताभ अपने स्टाफ की तारीफ करते हुए लिखा कि, स्टाफ ऐसी स्थिति में बेहतरीन काम कर रहा है। उनके य़ूनिफॉर्म भीगे हुए हैं और बारिश हो रही है। ऐसे में भी वो लगातार काम कर रहे हैं। ये देखने के बाद मैंने उन्हें अपने वार्डरोब से कपड़े दिए। जो उन पर कुछ ढीले और टाइट है। इतना सब होने के बाद भी घर में एक और मुसीबत है। कुछ बिन बुलाए मेहमान यहां अपना घर बनाना चाहते हैं जिसके कारण परिवार के कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

वहीं इससे पहले बिग बी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि, चक्रवात ताउते की बेहद तेज हवाएं और बारिश पूरी ताकत से हम पर हमला कर रही है। मेरी प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित रहें।

 

संबंधित समाचार