यूपी: जेल में बंद कैदियों को बाहर के सामान देने पर लगी रोक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के नये केस लगातार सामने आ रहे हैं। नये मामले आने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना ने यूपी के कई जिलों को अपनी चपेट में ले रखा है। जेल में बंद कैदी भी संक्रमण से अछूते नहीं हैं। वहां पर भी अभी …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के नये केस लगातार सामने आ रहे हैं। नये मामले आने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना ने यूपी के कई जिलों को अपनी चपेट में ले रखा है।
जेल में बंद कैदी भी संक्रमण से अछूते नहीं हैं। वहां पर भी अभी तक कोरोना के काफी संख्या में केस सामने आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को बाहर का सामान देने पर रोक लगाई दी गई है।
यूपी जेल प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। जेल प्रशासन के इस निर्णय के बाद कैदियों के परिजन किसी भी प्रकार का सामान फिलहाल जेल में नहीं दे सकेंगे। अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक लगाई गई है।
