हल्द्वानी: निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों से हो रही वसूली के विरोध में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने राज्य के निजी अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों से हो रही मनमानी वसूली के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार से रेट लिस्ट के आधार पर ही फीस लिए जाने को लेकर नियम बनाने की मांग की। जिला महामंत्री युवा कांग्रेस प्रदीप नेगी के नेतृत्व में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने राज्य के निजी अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों से हो रही मनमानी वसूली के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार से रेट लिस्ट के आधार पर ही फीस लिए जाने को लेकर नियम बनाने की मांग की।
जिला महामंत्री युवा कांग्रेस प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोशल दूरी का पालन व मास्क पहन कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप बढ़ गया है। सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों का ईलाज किया जा रहा है।
इसमें निजी अस्पतालों में संक्रमित मरीजों व तीमारदारों से मनमानी वसूली की जा रही है। राज्य सरकार ने रेट लिस्ट जारी की है लेकिन इसे निजी अस्पताल संचालक नहीं मान रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से रेट लिस्ट के आधार पर ही भुगतान लिया जाए कि इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से टीम का गठन करने, नियम बनाने और सख्ती करने की मांग की है ताकि मध्यम व गरीब वर्ग भी मरीजों का उपचार करवा सके। नेगी ने कहा कि यदि सरकार निजी अस्पतालों में हो रही लूट पर रोक लगाने में नाकाम रही तो युवा कांग्रेस प्रदेश भर में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएगी।
