बरेली: 300 बेड अस्पताल के 20 प्रतिशत बिस्तर खाली, मारामारी हुई खत्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के मंद पड़ने के साथ ही हालात भी सामान्य होने लगे हैं। इसका अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि 300 बेड कोविड अस्पताल में 20 फीसदी से अधिक बिस्तर खाली हो गए हैं। जबकि, रेमडेसिविर इंजेक्शनों की भी जिले में पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के मंद पड़ने के साथ ही हालात भी सामान्य होने लगे हैं। इसका अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि 300 बेड कोविड अस्पताल में 20 फीसदी से अधिक बिस्तर खाली हो गए हैं। जबकि, रेमडेसिविर इंजेक्शनों की भी जिले में पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की दस्तक के साथ ही मारामारी की स्थिति पैदा हो गई थी। मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज करने की नौबत आ गई थी। इतना ही नहीं, निजी अस्पतालों में भी मरीजों को आसानी से बिस्तर नहीं मिल पा रहे थे। वहीं समय पर रेमडेसिविर इंजेक्शन न मिलने की वजह से कई मरीजों की जान तक चली गई थी। मजबूरी में लोगों को एक इंजेक्शन एक-एक लाख रुपये तक में खरीदने पड़ गए थे।

वहीं नकली इंजेक्शन भी खपाए जाने लगे थे। फिलहाल 300 बेड कोविड अस्पताल में 20 प्रतिशत से अधिक बिस्तर खाली हो गए हैं। मरीजों को आईसीयू में भी आसानी से प्रवेश मिल रहा है। दो-तीन दिन में स्थिति और भी बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, अब जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शनों की कमी भी नहीं रही है। वर्तमान में जिले में 2402 रेमडेसिविर उपलब्ध हैं। इनमें से 1876 इंजेक्शन सरकारी अस्पतालों में हैं। जबकि, 526 इंजेक्शन निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।

धीरे-धीरे हालात सामान्य होते जा रहे हैं। आइसोलेशन वार्ड में पर्यप्त बेड उपलब्ध हैं। आईसीयू व वेंटिलेटर की भी फिलहाल कमी नहीं है। जल्द ही हालात में और भी सुधार होने की उम्मीद है। – डॉ.वागीश वैश्य, प्रभारी सीएसएस, 300 बेड कोविड अस्पताल

जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शनों की पर्याप्त उपलब्धता है। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पताल पर भी ये उपलब्ध हैं। तय कीमत पर ये मरीजों को आसानी से मिल रहे हैं। – उर्मिला वर्मा, औषधि निरीक्षक

संबंधित समाचार