अयोध्या: पुलिस और कानून व्यवस्था से परेशान युवक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूदा
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली चौकी क्षेत्र में पुलिस और कानून व्यवस्था से परेशान युवक ने अपनी जान दे दी। युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया और वायरल करते हुए नगर क्षेत्र की देवकाली चौकी के प्रभारी, आरक्षी हेमंत व नगर कोतवाल से परेशान होकर युवक अमित मौर्या …
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली चौकी क्षेत्र में पुलिस और कानून व्यवस्था से परेशान युवक ने अपनी जान दे दी। युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया और वायरल करते हुए नगर क्षेत्र की देवकाली चौकी के प्रभारी, आरक्षी हेमंत व नगर कोतवाल से परेशान होकर युवक अमित मौर्या ने अपनी जान देने की बात कही है। उसने जमीनी विवाद मामले में विपक्षियों को संरक्षण देने का पुलिस पर आरोप लगाया है।
बेनीगंज क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर युवक अमित मौर्य का शव मिला है। सुबह रेलवे कर्मचारी की सूचना पर परिजनों संग पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। वहीं नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव के मुताबिक मृतक द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर हुई शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा स्थगन आदेश के परिपेक्ष में पुलिस ने काम रुकवाया था।
हालांकि अयोध्या पुलिस पर जमीन के मामले में कई जगह विवाद फैलाने रोके आप लगते रहे हैं। दूसरी ओर घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने जांच कराने की बात कही है।
