शामली: बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से मां सहित तीन बच्चों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शामली। शहर के मोहल्ला कलंदर शाह पंसरियान में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान घर की कच्ची छत गिरने से एक परिवार की महिला व तीन बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीएम संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में …

शामली। शहर के मोहल्ला कलंदर शाह पंसरियान में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान घर की कच्ची छत गिरने से एक परिवार की महिला व तीन बच्चों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीएम संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। इसके बाद में शवों को घर पर लाया गया।

आपको बता दें कि जो मकान गिरा है उसकी छत लकड़ी की कड़ियों से बनी हुई थी। अब देखना होगा कि परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद प्रशासन किस तरह की मदद के लिए सामने आता है।

संबंधित समाचार