आज का राशिफल | 21 मई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज सही रणनीति के साथ कार्य करने से आपको लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन के साथ घनिष्ठता का आनन्द लेंगे। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। दूसरों के भरोसे बैठकर काम न करें। वृष राशि आज सम्पत्ति के मामले अटक सकते हैं। अपनी बातों को लेकर अड़ियल …

मेष राशि

आज सही रणनीति के साथ कार्य करने से आपको लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन के साथ घनिष्ठता का आनन्द लेंगे। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। दूसरों के भरोसे बैठकर काम न करें।

वृष राशि

आज सम्पत्ति के मामले अटक सकते हैं। अपनी बातों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। हल्की-फुल्की बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।

मिथुन राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी। नये क्लाइंट्स के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। विदेशों में व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। प्रबल इच्छाशक्ति से नए कार्यों को शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपका उत्साहवर्धन कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज खाली समय में पसन्दीदा संगीत का आनन्द उठा सकते हैं। वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी आपसे सलाह लेने को उत्सुक रहेंगे। नजदीकी सम्बन्धियों के सहयोग से अभिभूत होंगे। अपनी परेशानियों को दोस्तों के साथ शेयर करें आपको बहुत अच्छा लगेगा।

सिंह राशि

आज परिवार में आपसी सहयोग और सौहार्द्र का माहौल रहेगा। फैशन और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिए दिन राहत भरा रहने वाला है। पूर्व में किये गये वादों पर खरे उतरेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी।

कन्या राशि

आज मन में वैचारिक उथल-पुथल चलती रहेगी। महिलाओं को सोशल मीडिया पर सावधानी रखनी चाहिए। पारस्परिक संबंधों को दूसरों के कारण प्रभावित न होने दें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्र पढ़ाई को लेकर लापरवाह न रहें।

तुला राशि

आज कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में आप विस्तार करने का विचार बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज व्यावसायिक रिश्ते काफी मजबूत हो सकते हैं। छोटी कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है। भावनात्मक सम्बन्ध काफी गहरे होंगे।

धनु राशि

आज घर का माहौल बहुत ही शान्तिपूर्ण रहेगा। आपकी दिनचर्या बेहद सन्तुलित रहेगी। विद्यार्थी अध्ययन के प्रति एकाग्र रहेंगे। पैतृक व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे और उन्हें करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि

आज आपके काम थोड़े मन्द गति से होंगे। शरीर में आलस्य और सुस्ती छाई हो सकती है। परिवार वालों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर चिन्ता हो सकती है।

कुंभ राशि

आज मन में विचारों की अधिकता रहेगी। बिजनेस पार्टनर्स के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी खुशियों को परिवार वालों के साथ बांटेंगे। सम्पत्ति के विक्रय को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आज विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आपका व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। घर के लिए नई वस्तुएं खरीद सकते हैं। कारोबार के विस्तार को लेकर आपको बेहतरीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। समय का सार्थक उपयोग करेंगे।