मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र के निधन के कुछ दिन बाद उनके दो बेटों की भी कोविड-19 से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। प्रख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र के निधन के कुछ दिन बाद उनके दो बेटों की भी कोविड-19 से मौत हो गई। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं प्रख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र का कोविड-19 के कारण नौ मई को भुवनेश्वर के एम्स में निधन हो गया था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया …

भुवनेश्वर। प्रख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र के निधन के कुछ दिन बाद उनके दो बेटों की भी कोविड-19 से मौत हो गई। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं प्रख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र का कोविड-19 के कारण नौ मई को भुवनेश्वर के एम्स में निधन हो गया था।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके छोटे बेटे प्रशांत महापात्र का बुधवार को इसी अस्पताल में संक्रमण से निधन हो गया। प्रशांत ओडिशा की रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके थे। रघुनाथ महापात्र के बड़े बेटे जशवंत महापात्र को बुधवार को एम्स से ‘एसयूएम कोविड अस्पताल’ में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म