द्वाराहाट: विधायक महेश नेगी फिर आफत में अब हैकरों ने मांगी 60 लाख की रंगदारी
द्वाराहाट, अमृत विचार। भाजपा विधायक महेश नेगी से साइबर हैकरों ने 60 लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदानी न देने पर उनके आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने की धमकी दी गई है। विधायक की शिकायत पर द्वाराहाट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार को विधायक नेगी ने कहा कि गुरुवार को एक अंजान व्यक्ति …
द्वाराहाट, अमृत विचार। भाजपा विधायक महेश नेगी से साइबर हैकरों ने 60 लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदानी न देने पर उनके आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने की धमकी दी गई है।
विधायक की शिकायत पर द्वाराहाट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार को विधायक नेगी ने कहा कि गुरुवार को एक अंजान व्यक्ति ने कॉल कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की है। ब्लैकमेलर ने उन्हें दोपहर में दो-तीन बार 9432660105 नम्बर से कॉल की। बात हुई तो उसने कहा कि वह साइबर हैकर है, धमकी दी कि उनकी आपत्तिजनक वीडियो वह प्रसारित कर देगा।
विधायक ने कहा कि उसकी धमकी के बाद उन्होंने उसको स्पष्ट चेतावनी दी कि उसके पास कुछ भी ऐसी आपत्तिजनक मेरी फोटो, वीडियो है तो वह वायरल कर सकता है। उन्होंने तत्काल थाना द्वाराहाट में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। साथ ही उसके साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपने के साथ डीआईजी और एसएसपी अल्मोड़ा को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने उस नंबर की सर्विलांस जांच की तो वर्तमान लोकेशन बंगाल बताई गई। विधायक ने कहा कि उनके विकास कार्यों को देखते हुए उन्हें एक-दो साल से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने सरकार एवं पुलिस से मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है। कहा कि पूर्व में भी इस तरह के आरोप लगाकर कुछ लोगों ने सामूहिक गिरोह बना कर उन्हें फंसाने की कोशिश की है। पुलिस ने धारा 384 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
