देहरादून: शासन ने दो आईएएस व तीन पीसीएस समेत छह अधिकारियों के तबादले किए
देहरादून, अमृत विचार। शासन ने दो आईएएस व तीन पीसीएस समेत छह अधिकिरयों के तबादले किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने आईएएस विशाल मिश्रा जो डिप्टी कलेक्टर ऊधम सिंह नगर और नगर आयुक्त काशीपुर के पद पर तैनात है उनसे नगर आयुक्त का अतिरिक्त …
देहरादून, अमृत विचार। शासन ने दो आईएएस व तीन पीसीएस समेत छह अधिकिरयों के तबादले किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
शासन ने आईएएस विशाल मिश्रा जो डिप्टी कलेक्टर ऊधम सिंह नगर और नगर आयुक्त काशीपुर के पद पर तैनात है उनसे नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार हटा दिया गया है। आकांक्षा वर्मा को डिप्टी कलेक्टर टिहरी के पद से हटाकर डिप्टी कलेक्टर ऊधम सिंह नगर व नगर आयुक्त काशीपुर का चार्ज दिया गया है।
सचिवालय सेवा में तैनात सुरेश चंद्र जोशी को अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, जनजाति निदेशालय, निदेशक मदरसा शिक्षा परिषद से अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
वहीं पीसीएस अधिकारियों में देव कृष्ण तिवारी से खादी एवं ग्रामोद्योग का चार्ज हटा लिया गया है जबकि पशुपालन, मत्सय समेत अन्य प्रभार बने रहेंगे। अनिल कुमार चन्याल को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से हटाकर नादेही चीनी मिल प्रबंधक बनाया है। सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर चमोली से इसी पद पर अल्मोड़ा भेजा गया है।
