बरेली: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, निजी मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए बच्चा वार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। इस बीच तीसरी लहर का खतरा बच्चों पर जताया जा रहा है। इस आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी मेडिकल कॉलेजों में बच्चों के लिए भी अलग से बेड बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसकी तैयारी में …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। इस बीच तीसरी लहर का खतरा बच्चों पर जताया जा रहा है। इस आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी मेडिकल कॉलेजों में बच्चों के लिए भी अलग से बेड बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसकी तैयारी में निजी मेडिकल कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जुट गया है।

विशेषज्ञों ने इस बार तीसरी लहर को लेकर यह आशंका जताई है कि इस बार सबसे अधिक को‌रोना का असर बच्चों पर हो सकता है। ऐसे में शासन तीसरी लहर से पहले बच्चों के इलाज की तैयारी पर जोर दे रहा है। शासन का निर्देश है कि अधिक से अधिक बच्चों के लिए आईसीयू और वेंटिलेटर बढ़ाए जाएं। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार किया जाए।

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में पांच बेड आरक्षित
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में बालरोग विभाग की भूमिका बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन ने बच्चों के लिए पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं, भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में 30 बेड एसएनसीयू के तहत बेड आरक्षित किए गए हैं।

निजी अस्पतालों का भी लिया जाएगा सहयोग
सीएमओ डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि बच्चों के इलाज में निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया जाएगा। बच्चों के लिए आईसीयू और वेंटिलेंटर संबधित सुविधाओं को लेकर बातचीत होगी। इसके अलावा शहर में कई ऐसे अस्पताल हैं जहां पर बच्चों के लिए अलग से एनआईसीयू और आईसीयू वार्ड बने हैं। उन अस्पतालों का भी सहयोग लिया जाएगा।

बच्चों के डॉक्टरों को मिलेगा प्रशिक्षण
सीएमओ ने बताया कि तीसरी लहर से पहले बच्चों के डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने की तैयारी भी चल रही है। पीडियाट्रिक वार्ड में किस तरह कोविड के बच्चों का इलाज करना होगा। इसके लिए डॉक्टरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसमें निजी अस्पतालों समेत जिला अस्पताल व अन्य निजी अस्पतलों के डॉक्टर भी शामिल होंगे। इसके अलावा देश भर के बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी प्रशिक्षण में शामिल होंगे, जिन्होंने हाल में ही कोविड से जंग जीतने में अहम भूमिका निभाई है।

“तीसरी लहर की आंशका को देखते हुए निजी मेडिकल कॉलेजों को तैयारी के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत मेडिकल कॉलेजों में तैयारियां चल रही हैं।” -डॉ. एसके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

संबंधित समाचार