अमरोहा : लॉकडाउन में लॉक हो गया 6 करोड़ से बनने वाला पुल, 25 किमी दूरी अतिरिक्त तय कर रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। लॉकडाउन की वजह से चकनवाला में रामगंगा पोषक नहर पर बनने वाले पुल का निर्माण भी लॉक हो गया। पुल का निर्माण 6 करोड़ 18 लाख की लागत से किया जाएगा, लेकिन अभी तक पुल का काम चालू नहीं हो पाया। जिससे ग्रामीणों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। …

अमरोहा, अमृत विचार। लॉकडाउन की वजह से चकनवाला में रामगंगा पोषक नहर पर बनने वाले पुल का निर्माण भी लॉक हो गया। पुल का निर्माण 6 करोड़ 18 लाख की लागत से किया जाएगा, लेकिन अभी तक पुल का काम चालू नहीं हो पाया। जिससे ग्रामीणों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जान अपनी हथेली पर लेकर पैंटून पुल से गुजरते हैं। प्रभावित गांवों के लोगों को गजरौला और मंडी धनौरा आने के लिए 25 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है।

यह पुल बहुत ही जर्जर हालत में है, कई बार पुल में वाहन फंस जाते हैं। जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। लंबे समय से इस क्षेत्र के लोग पैंटून पुल से ही आवागमन रखते हैं। अब जाकर पुल निर्माण की आस जगी है। विधायक राजीव तरारा ने भूमि पूजन भी कर दिया, लेकिन कोरोना की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।

देश की आजादी के बाद से ही यहां के लोगों के लिए पुल निर्माण एक सपना ही था, पैंटून पुल पांच माह तक हटा रहता है, क्योंकि रामगंगा पोषक नहर में पानी ज्यादा हो जाता है। जिसकी वजह से पुल को हटाना पड़ता है। बरसात के दिनों में करीब बीस गांवों का शहर से एक तरह से संपर्क टूट जाता है। 26 मार्च को विधायक राजीव तरारा चकनवाला गांव में भूमि पूजन कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो गई और निर्माण कार्य शुरू होता तो कोरोना आ गया। जिसकी वजह से लॉकडाउन लागू हो गया और पुल निमार्ण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। जर्जर पुल से निकलते समय लोगों को जान का जोखिम रहता है।

चकनवाला में गुजर रही रामंगगा पोषक नहर पर लोहे के पीपे वाला पैंटून पुल बरसात के सीजन में 15 जुलाई के बाद हटा लिया जाता है। इसके बाद दिंसबर माह में इसे फिर मरम्मत के बाद चालू किया जाता है। जनप्रतिनिधियों ने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। अब इतने सालों के बाद पुल निर्माण का काम शुरू हुआ, तो लाकडाउन ने निर्माण कार्य लॉक हो गया। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं।

इन गांवों को मिलेगा फायदा
चकनवाला में रामगंगा पोषक नहर पर पक्का पुल बनने से गांवों को फायदा मिलेगा। जिसमें शीशोवाली, टीकोवाली, जहांगीरवाली भूडडी, दारानगर, डाकोवाली्र, सुल्तानपुर, मंदिर वाली भूडडी, रंपुरा, देवावाली, विसावली आदि गांव है। जिन्हें पुल निर्माण का फायदा मिलेगा। पोषक नहर पर पुल न होने के कारण ग्रामीणों को दूसरी दिशा से शेरपुर होकर निकलना पड़ता है।

विधायक मंडी धनौरा राजीव तरारा ने कहा कि एक लंबे समय बाद चकनवाला रामगंगा पोषक नहर पर पुल निर्माण का काम शुरू हुआ है। भूमि पूजन किया गया है। लॉकडाउन की वजह से काम चालू नहीं हो पाया। लॉकडाउन खत्म होने के बाद काम भी शुरू हो जाएगा। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। इस पुल के बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। काफी प्रयासों के बाद ही इस पुल निर्माण को मंजूरी मिली। सबसे बड़ी अड़चन एनओसी की थी, क्योंकि यह क्षेत्र वन्य जीव में आता है।करीब 22 विभागों से मंजूरी लेनी पड़ी, तब कहीं जाकर पुल निर्माण का रास्ता साफ हुआ।

सेतु निगम प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत ने कहा कि रामगंगा पोषक नहर पर 75 मीटर लंबा पुल का निर्माण होगा। जिसकी लागत करीब 6 करोड़ 18 लाख रूपए आएगी। अब कोरोना की वजह से लॉकडाउन है, इसलिए काम भी शुरू नहीं हो पाया। लाकडाउन खत्म के बाद काम शुरू कराया जाएगा। सेतु निगम पुल का निर्माण करा रहा है। पुल का निर्माण करीब 18 माह में पूरा कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार