संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरा मंडी’ में नजर आएंगीं माधुरी दीक्षित, सजाएंगीं मुजरे से महफिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। माधुरी दीक्षित ने संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘देवदास’ में काम किया था। माना जा रहा है कि फिल्म में संजय लीला माधुरी के डांस का जादू एक बार फिर से दिखाना …

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। माधुरी दीक्षित ने संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘देवदास’ में काम किया था। माना जा रहा है कि फिल्म में संजय लीला माधुरी के डांस का जादू एक बार फिर से दिखाना चाहते हैं।

heera mandi, madhuri dixit, sanjay leela bhansali, हीरा मंडी, माधुरी दीक्षित, संजय लीला भंसाली

बॉलीवुड में चर्चा है कि संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘हीरा मंडी’ में माधुरी काम करती नजर आ सकती हैं। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी को पहले ही अहम किरदार के लिए कास्ट किया जा चुका है। कहा जा रहा है कि माधुरी फिल्म ‘हीरामंडी’ में मुजरा करती नजर आ सकती है।

Tough for classical dancers to adapt to other dance forms: Madhuri | India Forums

बताया जा रहा है कि माधुरी ने भी गाने में रुचि दिखाई है और भंसाली को भी लगता है कि इस गाने को उनसे अच्छे तरीके से कोई और नहीं कर सकता। यदि सबकुछ सही रहा तो माधुरी फिल्म हीरामंडी में काम करती नजर आ सकती है।

 

संबंधित समाचार