ड्यूटी के दौरान मौत होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा 50 लाख का मुआवजा, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीकाकरण कराने और इससे संबंधित ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के कारण उनके असामयिक निधन होने पर उनके आश्रितों को 50 लाख रुपये की एकमुश्त अनुग्रह धनराशि दी जाएगी। इस संबंध में …

लखनऊ। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीकाकरण कराने और इससे संबंधित ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के कारण उनके असामयिक निधन होने पर उनके आश्रितों को 50 लाख रुपये की एकमुश्त अनुग्रह धनराशि दी जाएगी। इस संबंध में आदेश विभाग की निदेशक डा. सारिका मोहन ने जारी कर दिया है।

विभाग की आंगबाड़ी कार्यकत्री व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गठित निगरानी समिति या सर्वे कार्य के लिए गठित समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग के निर्देशन में निरंतर फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे है। इसके अतिरिक्त विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी कोरोना संक्रमण के बचाव से संबंधित किसी न किसी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं।

इसके चलते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निरंतर कार्य करने के दौरान संक्रमित हो रहे है। इस कारण अभी तक विभाग के कुल 11 अधिकारी व कर्मचारी और 72 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं का संक्रमण से असामयिक निधन हो गया है।

साथ ही अभी भी प्रदेश भर में कुल 426 अधिकारी व कर्मचारी और 441 आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं संक्रमित हैं। इस आदेश से निश्चित रूप से जिन अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं का निधन हो गया है। उनके आश्रितों को अनुग्रह धनराशि से राहत मिलेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका