बरेली: नवनिर्वाचित प्रधानों का इंतजार खत्म, 25 और 26 मई को ऑनलाइन शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ ग्रहण समारोह का बेसब्री से इंतजार खत्म हो गया। शासन के निर्देश पर 25 और 26 मई को ऑनलाइन माध्यम से प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 27 मई से नव गठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। …

बरेली,अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ ग्रहण समारोह का बेसब्री से इंतजार खत्म हो गया। शासन के निर्देश पर 25 और 26 मई को ऑनलाइन माध्यम से प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। 27 मई से नव गठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी।

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। मात्र दो दिन शेष होने की वजह से पंचायती राज विभाग तेजी के साथ तैयारियों में जुट गया है।

कोरेाना की दूसरी लहर के बीच सरकार ने अप्रैल में जिले की 1193 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी संक्रमित हो गए थे। इसके परिणाम 2 मई को आ गए थे। इसके बाद कोरोना के बढ़ते केसों पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी से सरकार ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम को टाल दिया था। इससे चुनाव जीते प्रधान अधर में फंस गए। इधर, अब जब कोविड संक्रमण की रफ्तार कम हुई तो शासन ने तारीख तय कर दी।

जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया शासनादेश प्राप्त हो चुका है। जिले में 25 और 26 मई में शपथ ग्रहण होगा। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड में नवनिर्वाचित प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने के लिए अधिकारियों को नामित किया जाएगा। वहीं, शासनादेश मिलने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव को शपथ ग्रहण की तैयारी के लिए कह दिया गया है। नवनिर्वाचित प्रधान भी इस आदेश से खुश हैं।

उनका कहना है कि शपथ ग्रहण न होने के कारण बस्ता नही मिला रहा था, वित्तीय लेनदेन नही कर सकते थे। शपथ ग्रहण के बाद विकास कार्य मे अब तेजी आएगी। इतना ही नहीं कोरोना से होने वाली मौत पर सरकार ने नवनिर्वाचित प्रधानों को शव निस्तारण के लिए आर्थिक मदद देने की बात कही है। वित्तिय अधिकार मिलने पर यह पैसा भी लोगों तक पहुंच सकेगा।

इन जगहों पर होगा शपथ ग्रहण
शासनादेश के अनुसार, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य अपने-अपने ग्राम पंचायत में ही अधिकारियों के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शपथ ले सकेंगे। शपथ ग्रहण पंचायत घर, सामुदायिक भवन या ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ आयोजित होगा।

संबंधित समाचार