बरेली: हरुनगला एक्सईन और एसडीओ पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में एक्सईन और एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिछले साल एक्सईन पर कार्यालय के एक बाबू ने हमला कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसके बाद आरोपी बाबू की पत्नी बिजली निगम के आरोपियों पर कार्रवाई …

बरेली, अमृत विचार। कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में एक्सईन और एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिछले साल एक्सईन पर कार्यालय के एक बाबू ने हमला कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसके बाद आरोपी बाबू की पत्नी बिजली निगम के आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाने से लेकर एडीजी कार्यालय तक के चक्कर काटती रही। अब जाकर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

अयोध्या जिले के कौशलपुरी फेस वन निवासी अरुणिमा ने बताया कि उनके पति राजीव नारायण हरुनगला उपखंड कार्यालय में सहायक के पद पर तैनात थे। आरोप है कि पति ने पिछले साल विभाग से वीआरएस लेने के लिए आवेदन किया था। इस मामले में अधिशासी ​अभियंता व अन्य अधिकारियों ने पचास हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसी क्रम में अधिकारियों ने 11 जून 2020 को उनके पति को अपने कमरे पर बुलाया था। पति गए तो इन लोगों ने रिश्वत मांगी। मना किया तो इन्होंने उनके पति को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

बाद में पुलिस को बुलाकर पति को सौंप दिया जिसमें एक्सईन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि बाबू ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया है। जिसके बाद बारादरी पुलिस ने बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। अब कोर्ट के आदेश पर हरुनगला उपखंड के एक्सईएन अनिल कुमार सिंह, एसडीओ नकुल रावत व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पिछले साल ये हुई थी घटना
हरुनगला सब स्टेशन में एक्सईन के पद पर तैनात अनिल कुमार गर्ग ने पिछले साल पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि कार्यालय में तैनात दबंग बाबू ने उन्हें पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। एक्सईएन जान बचाने को भागे तो चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया था। बचाने आए एसडीओ को भी कलाई में चाकू मारे थे। कर्मचारियों ने एक्सईएन को बचाकर हमलावर बाबू को पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसके बाद बारादरी पुलिस ने एक्सईन की तहरीर के आधार पर आरोपित बाबू के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजा था।

संबंधित समाचार