किच्छा: महिला एएसआई की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय नैनीताल में तैनात महिला एएसआई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसपी कार्यालय में ड्यूटी करने के बाद महिला एएसआई अपनी स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। सूचना पर पहुंची किच्छा पुलिस ने शव को कब्जे …

किच्छा, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय नैनीताल में तैनात महिला एएसआई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसपी कार्यालय में ड्यूटी करने के बाद महिला एएसआई अपनी स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। सूचना पर पहुंची किच्छा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से खटीमा के टनकपुर रोड निवासी शोभन सिंह की 39 वर्षीय पुत्री कंचन सावंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय नैनीताल में नौकरी करती थी। देर शाम ड्यूटी करने के बाद एएसआई कंचन सावंत अपनी स्कूटी से खटीमा स्थित निवास पर लौट रही थी कि किच्छा के लालकुआं रोड पर तीसरे मिल क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल कंचन ने कुछ ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एएसआई कंचन सावंत के मोबाइल नंबरों के आधार पर फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद कंचन सावंत के भाई ने मौके पर पहुंचकर मृतका की पहचान अपनी बहन कंचन के रूप में की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय कंचन सावंत अपने बच्चों के साथ मायके में रहती थी और पुलिस विभाग में नौकरी करती थी। कंचन सावंत की मौत के बाद परिजनों तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जबकि पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। किच्छा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी।

संबंधित समाचार