हल्द्वानी: एसटीएच में 1 हजार एमटी क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति मिली
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल में हुई जन हानि के बाद स्वास्थ्य विभाग इस केउपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्थाओं को तैयार करने में जुट गया है। डॉ. सुशीला तिवारी कोविड अस्पताल में केंद्र सरकार द्वारा 1000 एमटी की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है और …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना काल में हुई जन हानि के बाद स्वास्थ्य विभाग इस केउपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्थाओं को तैयार करने में जुट गया है। डॉ. सुशीला तिवारी कोविड अस्पताल में केंद्र सरकार द्वारा 1000 एमटी की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है और इस हफ्ते प्लांट लगाने का काम शुरु हो जाएगा। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने से अन्य बाहरी एजेंसियों पर निर्भर नही होना पड़ेगा। बल्कि यहां से जिले भर के अन्य अस्पतालों को भी जरुरत के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराए जाएंगे।
ऑक्सीजन की कमी से अब नही जूझना पडेगा
लगभग 10 दिन पूर्व तक भयंकर कोरोना काल के दौरान अस्पताल में 425 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जाता रहा। इसके अलावा यहा अन्य गंभीर रुप से बीमार मरीजों का भी उपचार किया जा रहा है। इस दौरान कई बार ऑक्सीजन के आभाव के कारण चिकित्सकों व तीमारदारों को अनेक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन उक्त प्लांट का निर्माण भविष्य के भी काफी मददगार साबित होगा।
1900 एटी क्षमता के दो टैकों का इंस्टालेशन शुरु
उक्त प्लांट के अलावा यहां 12सौ और सात सौ एमटी के दो टैंकों का इंस्टालेशन भी शुरु हो गया है। इसके लिए जरुरी पाइपलाइन और बिजली के कनेक्शन दुरुस्त किए जा रहे हैं। अस्पताल में इससे पूर्व सिर्फ 250 सिलिंडरों की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था।
इस प्लांट के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। एक सप्ताह के भीतर ही इसका निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। इससे पर्याप्त मात्रा यहां आक्सीजन उपलब्ध होगा और अन्य बाहरी एजेंसियों पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। डॉ. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
