कानपुर: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का मामला, सपा नगर अध्यक्ष समेत कई लोगों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। यूपी के कानपुर में सपाइयों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फ्लीट के सामने आकर काले झंडे दिखाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने डॉ. इमरान, अमर बहादुर, नरेंद्र सिंह समेत छह नामजद व कई अज्ञात पर लॉकडाउन के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज किया है। साथ ही शांति भंग में चालान भी काटा …

कानपुर। यूपी के कानपुर में सपाइयों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फ्लीट के सामने आकर काले झंडे दिखाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने डॉ. इमरान, अमर बहादुर, नरेंद्र सिंह समेत छह नामजद व कई अज्ञात पर लॉकडाउन के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज किया है। साथ ही शांति भंग में चालान भी काटा है।

बता दें कि शनिवार को सीएम योगी कानपुर के दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री का सपाइयों ने जगह-जगह विरोध किया था।
सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान के साथ तमाम कार्यकर्ता नरौना चौराहे पहुंचे। तभी सीएम की फ्लीट सर्किट हाउस से लौट रही थी।

यह देख इन लोगों ने झंडे दिखाने शुरू कर दिए। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और कई को वहां से खदेड़ा।
सीएम के शहर से जाते ही सभी को छोड़ दिया गया।

इस दौरान जमालुद्दीन, सुभाष द्विवेदी, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। नरौना चौराहे पर उनकी फ्लीट के सामने आकर काले झंडे दिखाए। पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

संबंधित समाचार