कुशीनगर: पत्नी ने सिपाही पर दर्ज कराया उत्पीड़न का केस, जानें क्या है ये पूरा मामला
कुशीनगर। जनपद के पटहेरवा थाने पर तैनात सिपाही की पत्नी ने पति पर उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि सिपाही पति का अपने थाने के एक महिला सिपाही से नाजायज संबंध है। पुलिस अधीक्षक द्वारा करायी जांच के बाद पीडिता के तहरीर पटहेरवा पुलिस ने सिपाही के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत …
कुशीनगर। जनपद के पटहेरवा थाने पर तैनात सिपाही की पत्नी ने पति पर उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि सिपाही पति का अपने थाने के एक महिला सिपाही से नाजायज संबंध है। पुलिस अधीक्षक द्वारा करायी जांच के बाद पीडिता के तहरीर पटहेरवा पुलिस ने सिपाही के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
गौरतलब है कि वाराणसी की रहने वाली एक महिला अपने परिजनों के साथ पिछले सप्ताह पटहेरवा थाने पहुंची। महिला का कहना था कि थाने में तैनात एक कांस्टेबल से उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी, जिससे एक बेटा है। यहां तैनाती के दौरान उसके पति का संबंध सहकर्मी महिला कांस्टेबल से हो गया है।
इसके चलते सिपाही पति उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता है और आए दिन तलाक देने की धमकी देता है। महिला ने बाद में एसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एएसपी को जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
इधर सीओ तमकुही फूलचंद कन्नौजिया ने भी महिला की तहरीर के आधार पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। अब इस प्रकरण में पटहेरवा पुलिस ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।
