बदायूं: गली में खड़ी कार में घुस गए बच्चे, अचानक लॉक हो गई कार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
दातागंज, अमृत विचार। शादी शामिल होने आया परिवार मेहमानों के साथ व्यस्त हो गया। उनके साथ आई दो बच्चियां और एक बच्चा गली में खड़ी अपनी कार में घुस गए। कार अचानक लॉक हो गई। जिसमें बच्चों की दम घुटने लगी। हादसे में एक बच्चे की गाड़ी के अंदर मौत हो गई। जबकि दो की …
दातागंज, अमृत विचार। शादी शामिल होने आया परिवार मेहमानों के साथ व्यस्त हो गया। उनके साथ आई दो बच्चियां और एक बच्चा गली में खड़ी अपनी कार में घुस गए। कार अचानक लॉक हो गई। जिसमें बच्चों की दम घुटने लगी। हादसे में एक बच्चे की गाड़ी के अंदर मौत हो गई। जबकि दो की हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना अलापुर क्षेत्र के गांव भसराला निवासी साजिद और राशिद अपने परिवार के साथ नगर के मोहल्ला परा निवासी रिश्तेदार कैसर अली की बेटी की रविवार शादी में शामिल होने आए थे। राशिद की चार वर्ष का बेटा शाबिद व साजिद की पांच वर्ष बेटी अलशिफा व तीन वर्ष की बेटी मनतसा बारात में खेलते-खेलते बाहर खड़ी अपनी कार में आकर बैठ गई। तीनों कार के अंदर थे। तभी अचानक कार लॉक हो गई। जब बच्चे काफी देर तक दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने उनको तलाश करना शुरू किया। जब गाड़ी के पास पहुंचे तो अंदर तीनों बच्चे बेहोश पड़े थे।
परिजनों ने तुरंत कार का लॉक खोला और बच्चों को बाहर निकाला। तीनों को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने शादिब को मृत घोषित कर दिया। अलशिफा और मनतसा की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत दोनों से ऑक्सीन लगाई और इलाज शुरू कर दिया।
बच्चियों की हालत जिला अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। शादिब की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बच्चे की मौत से शादी के घर में मातम छा गया है। परिजन शादिब के शव को पुलिस को सूचना दिए बगैर घर ले गए। बच्चियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह वह खतरें के बाहर है।
घटना के बारे में थाने में कोई जानकारी नहीं आई। सीएचसी से घटना की जानकारी हुई है। एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। -अजीत कुमार, प्रभारी निरीक्षक दातागंज
