बदायूं: शेखूपुर चौकी इंचार्ज समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। स्मैक तस्करों को आर्थिक समझौता कर छोड़ने के मामले में शेखूपुर चौकी इंचार्ज व तीन सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियिम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें दो सिपाही नामजद है जबकि एक अज्ञात है। एसएसपी संकल्प शर्मा ने चौकी इंचार्ज समेत तीनों को निलंबित कर दिया हैं। मामले में …

बदायूं, अमृत विचार। स्मैक तस्करों को आर्थिक समझौता कर छोड़ने के मामले में शेखूपुर चौकी इंचार्ज व तीन सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियिम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें दो सिपाही नामजद है जबकि एक अज्ञात है। एसएसपी संकल्प शर्मा ने चौकी इंचार्ज समेत तीनों को निलंबित कर दिया हैं। मामले में सीओ सिटी सीपी सिंह ने थाना सिविल लाइंस में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बीते रविवार को आंवला-बदायूं रोड पर स्मैक तस्करी की सूचना पर सिपाही अंकुश कसाना व निशांत मान ने तीन तस्करों को छह सौ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। सिपाही सीधे आरोपियों को कार में बैठाकर शेखूपुर पुलिस चौकी ले गए थे। जिसमें पुलिस कर्मियों ने आरोपियों से आर्थिक समझौता करने का दबाव बनाया था।

कुवरगांव निवासी पकड़े गए तस्कर दानिश, फैजान व जीशन शामिल थे। जांच में पाया गया कि पुलिस कर्मियों ने दानिश व फैजान के पिता इकरार को फोन करके पुलिस चौकी बुलाया। इकरार से कहा कि अगर एक लाख रुपये नहीं दिए तो उनके बेटों को जेल भेज देंगे। इकरार ने 80 हजार रुपये घर से मंगाए और 10 हजार रुपये अपने पास से मिलाकर पुलिस कर्मियों को दे दिए।

इसके बाद भी पुलिस कर्मी तस्करों को चौकी में बैठाए रहे। लोक पालक के पद पर होने के बावजूद उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर पुलिस कर्मियों पकड़े गए आरोपियों को छोड़ दिया था। जब मामला सुर्खियों में आया तो मामले की जांच एसएसपी संकल्प शर्मा ने एसपी सिटी प्रवीण चौहान को सौंपी थी। कुंवरगांव पुलिस ने फिर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन इसके बाद उनको छोड़ दिया गया

मामले की रिपोर्ट एसपी सिटी प्रवीण चौहान ने एसएसपी को सौंपी। जिसके बाद उन्होंने मामले में सीओ सिटी सीपी सिंह को थाना सिविल लाइंस में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। तीन नामजद व एक अज्ञात पुलिस कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तीनों आरोपियों को निलंबित कर दिया है। चौथे पुलिस कर्मी का पता लगाया जा रहा है। एसएसपी की कार्रवाई से जिले की पुलिस में हड़कंप मच गया है।

आरोपी चौकी इंजार्च, तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कारवाई गई जांच में वह दोषी पाए गए हैं। तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही निलंबित कर दिया गया है। -संकल्प शर्मा, एसएसपी

संबंधित समाचार