पीलीभीत में पांव पसारता ब्लैक फंगस, शिक्षिका की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कोरोना के साथ ब्लैक फंगस ने भी पीलीभीत में दस्तक दे दी है। अब तक पीलीभीत में ब्लैक फंगस के दो मरीज मिले थे लेकिन आज बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में एक शिक्षका की ब्लैक फंगस की वजह से मौत हो गई। शिक्षका काफी दिनों से कोरोना संक्रमित चल रही थी। …

पीलीभीत, अमृत विचार। कोरोना के साथ ब्लैक फंगस ने भी पीलीभीत में दस्तक दे दी है। अब तक पीलीभीत में ब्लैक फंगस के दो मरीज मिले थे लेकिन आज बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में एक शिक्षका की ब्लैक फंगस की वजह से मौत हो गई। शिक्षका काफी दिनों से कोरोना संक्रमित चल रही थी।

प्राथमिक शिक्षक संघ अमरिया के अध्यक्ष मोहम्मद मियां मनाजिर की धर्मपत्नी गौहर जमाल मनाजिर भी शिक्षिका है और अमरिया ब्लॉक में ही तैनात हैं।वह मोहल्ला फीलखाना में रहते हैं। गौहर जमाल मनाजिर को कुछ दिन पहले बुखार आया तो पहले उनका इलाज पीलीभीत में कराया गया। उसके बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत बरेली ले जाया गया।

बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में उनको भर्ती कर लिया गया और उनका इलाज चला। कोरोना नेगेटिव भी हो गई। इसी बीच उनके नाक से खून आने लगा तो डॉक्टर ने चेकअप किया। चिकित्सकों ने कहा कि गौहर जमाल मनाजिर का तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा। अगर इसका शीघ्र ऑपरेशन नहीं हुआ तो यह ब्लैक फंगस में बदल सकता है।

उनको शनिवार की रात ऑपरेशन के लिए ले जाया गया लेकिन जब जांच कराई गई तो एक बार फिर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसलिए उनका ऑपरेशन टाल दिया गया। तीन दिन बाद ऑपरेशन दोबारा करने की तारीख तय की गई। इसी बीच आज सुबह से उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी नाक की तकलीफ ब्लैक फंगस में बदल गई । दोपहर में उन्होंने दम तोड़ दिया।

गौहर जमाल मनाजिर की इंतकाल की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरा दुख जताया । ब्लैक फंगस से जिले में एक मौत से जबरदस्त दहशत फैल गई है।

संबंधित समाचार