आज का राशिफल | 24 मई, 2021
मेष राशि आज कार्य क्षेत्र में कुछ अचानक परिवर्तन हो सकते हैं। पहले की गई मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। वृष राशि आज सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम जल्दी में पूरे हो जाएंगे। जॉब …
मेष राशि
आज कार्य क्षेत्र में कुछ अचानक परिवर्तन हो सकते हैं। पहले की गई मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में लोग आपका काफी सहयोग करेंगे।
वृष राशि
आज सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम जल्दी में पूरे हो जाएंगे। जॉब के नए अवसर आपको मिल सकते हैं। व्यापार के मामले में आपको जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है।
मिथुन राशि
आज विद्यार्थी उच्च शिक्षा की तैयारी करेंगे। दोस्तों का मूड खराब हो सकता है। किसी पर भी आंख-मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस का महत्वपूर्ण काम आपके सामने आगा। सोशल मीडिया पर संवेदनशील और भ्रामक पोस्टों को लाइक शेयर करने से बचें।
कर्क राशि
आज लोग मीठा बोलकर आपसे अपने काम करवाने का प्रयास करेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सार्वजनिक क्षेत्रों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। निजी रिश्तों में मधुरता आयेगी। अपने ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ न लादें।
सिंह राशि
आज आपकी प्रबल इच्छाशक्ति से सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। पदोन्नति के योग प्रबल हैं। छोटे भाई बहनों के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। किसी बड़ी डील से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
कन्या राशि
आज छोटे उद्योग कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। गलत रास्तों का चुनाव न करें। आंखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। हार्डवेयर संबंधित कारोबार में लाभ की संभावना बन रही है।
तुला राशि
आज प्रेम प्रसंगों को पर्याप्त समय देंगे। दिनचर्या का बड़ा समय पढ़ने और शोध आदि में दे सकते हैं। आज सिर्फ जरूरी कार्यों को ही प्राथमिकता दें। रिश्तों को लेकर कुछ असमंजस भरी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज संभव है कि आपका विचार ज्यादा सार्थक हो लेकिन सही बात कहने पर भी आप निशाने पर लिए जा सकते हैं। घर के कार्यों में भी मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से बचें।
धनु राशि
आज पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। संतान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। धीरे-धीरे अटके मामलों को सुलझा लेंगे। समाज में आपका रसूख बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
मकर राशि
आप लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनाकर उभरेंगे। आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को जॉब में काफी मजा आएगा। पूर्व निर्धारित कार्यों की योजना समय से पहले बना लेंगे। समय का सदुपयोग करेंगे। कमीशन और इंश्योरेंस जैसे कार्यों से लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
आज आपको अपनी प्रोडक्ट क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ आपको मिलेगा। जीवनसाथी के प्रति अपनापन और प्रेम दोनों ही बढ़ेगा।
मीन राशि
आज नया कुछ भी शुरू आज न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। मुंह में छाले पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी ज़िम्मेदारी में करें। हेल्दी डाइट का कड़ाई से पालन करें। कहीं बाहर न जाएं।
