किच्छा: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार का कोरोना से निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा। ऊधम सिंह नगर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार का निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले 25 दिनों से कोरोना से संक्रमित थीं और करीब दो सप्ताह से ऑक्सीजन के माध्यम से उनका उपचार किया जा रहा था। इससे पूर्व सुशीला गंगवार की पुत्री का भी …

किच्छा। ऊधम सिंह नगर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार का निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले 25 दिनों से कोरोना से संक्रमित थीं और करीब दो सप्ताह से ऑक्सीजन के माध्यम से उनका उपचार किया जा रहा था।

इससे पूर्व सुशीला गंगवार की पुत्री का भी कुछ दिनों पूर्व कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। सुशीला गंगवार के पीआरओ नसीम अहमद के अनुसार, कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था और घर पर ही उनको ऑक्सीजन लगी हुई थी तथा चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जा रहा था।

मालूम हो कि गंगवार ऊधम सिंह नगर जिले में वर्ष 2003 से वर्ष 2013 तक लगातार दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, वर्तमान में उनकी पुत्रवधू रेनू गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। करीब एक माह पूर्व कोरोना संक्रमित होने पर उनका ग्राम बरा स्थित उनके निवास पर ही उपचार चल रहा था। वह मधुमेह रोग से भी ग्रसित थी। पिछले करीब 17 सालों से ऊधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पर गंगवार परिवार का कब्जा है। उनके पति ईश्वरी प्रसाद गंगवार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं तथा उनके पुत्र सुरेश गंगवार भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ नेता है। उनके निधन की सूचना पर तमाम सामाजिक संगठनों तथा राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

संबंधित समाचार