लखनऊ में 3 सहायक पुलिस आयुक्त के तबादले, जानिए कौन कहां गया?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 सहायक पुलिस आयुक्त के तबादले किए गए हैं। इनमें काकोरी और महानगर के सहायक पुलिस आयुक्त के ट्रांसफर शामिल हैं। काकोरी सहायक पुलिस आयुक्त अली अब्बास को सहायक पुलिस आयुक्त (महानगर)बनाया गया है। उनके पास सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह बना …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 सहायक पुलिस आयुक्त के तबादले किए गए हैं। इनमें काकोरी और महानगर के सहायक पुलिस आयुक्त के ट्रांसफर शामिल हैं।

काकोरी सहायक पुलिस आयुक्त अली अब्बास को सहायक पुलिस आयुक्त (महानगर)बनाया गया है। उनके पास सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह बना रहेगा।

वहीं सहायक पुलिस आयुक्त महानगर प्रकाश चंद्र अग्रवाल को सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय लखनऊ बनाया गया है।
जबकि सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय लखनऊ आशुतोष कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त(काकोरी) की कमान सौंपी गई।

संबंधित समाचार