यश कुमार-निधि झा की फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
मुंबई। भोजपुरी अभिनेता यश कुमार और निधि झा की आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा-थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर ज़ी म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज हो गया है। मकान मालिक और एक महिला किरायेदार के रिश्ते को लेकर गढ़ी गयी कहानी में यश कुमार रास बिहारी मकान मालिक की भूमिका में नज़र आये हैं और निधि झा …
मुंबई। भोजपुरी अभिनेता यश कुमार और निधि झा की आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा-थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर ज़ी म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज हो गया है। मकान मालिक और एक महिला किरायेदार के रिश्ते को लेकर गढ़ी गयी कहानी में यश कुमार रास बिहारी मकान मालिक की भूमिका में नज़र आये हैं और निधि झा का किरदार राधिका तिवारी का है, जो एक महिला किरायेदार हैं।
यश और निधि की केमेस्ट्री बेहद मनोरंजक नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू ने भी खूब मनोरंजन किया है। गौरतलब है कि यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार’ के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। फिल्म की कहानी एवं पटकथा एस के चौहान की है।
संवाद एस के चौहान एवं संदीप कुशवाहा, संगीत मुन्ना दुबे, गीत राजेश मिश्रा, छायांकन जहांगीर का है। फ़िल्म में यश कुमार, निधी झा, महेश आचार्य, राधे कुमार, मटरू, पुष्पा वर्मा, श्रद्धा नवल, बबीता ठाकुर, काजल सिंह, मनोज मोहनी, श्रवण तिवारी, और विशेष भूमिका में अंजना सिंह हैं।
