सागर हत्याकांड में गिरफ्तार पहलवान सुशील कुमार को उत्तर रेलवे करेगा निलंबित, वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक के पद पर है तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पहलवान सुशील कुमार को निलंबित किया जाएगा। ओलंपिक पुरस्कार विजेता सुशील कुमार उत्तर रेलवे में वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक है। वह 2015 से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली सरकार में हैं जिसने उन्हें स्कूली स्तर पर खेलों …

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पहलवान सुशील कुमार को निलंबित किया जाएगा। ओलंपिक पुरस्कार विजेता सुशील कुमार उत्तर रेलवे में वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक है। वह 2015 से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली सरकार में हैं जिसने उन्हें स्कूली स्तर पर खेलों के विकास के लिए छत्रसाल स्टेडियम में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के तौर पर तैनात किया था।

Railways set to suspend wrestler Sushil Kumar after arrest in murder case

अधिकारियों ने बताया कि 2020 में सुशील कुमार की प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाई गई थी और उन्होंने 2021 में भी सेवा विस्तार के लिए आवेदन दिया था लेकिन दिल्ली सरकार ने उनके अनुरोध को खारिज कर दिया और उन्हें उनके मूल कैडर उत्तर रेलवे में भेज दिया गया।

Wrestler murder case: Railway set to suspend arrested wrestler Sushil Kumar - myKhel

छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान की मौत में कथित संलिप्तता के आरोप में कुमार और उनके सह आरोपी अजय को दिल्ली के मुंडका इलाके से एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया है। वह करीब तीन हफ्ते से फरार चल रहे थे।

Railway set to suspend wrestler Sushil Kumar arrested in murder case - cnbctv18.com

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया, ‘‘इस मामले के बारे में रेलवे बोर्ड को दिल्ली सरकार से रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई। सुशील कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हैं और उन्हें निलंबित किया जाएगा।’’

Railway set to suspend wrestler Sushil Kumar arrested in murder case | Business Standard News

अधिकारियों ने बताया कि पहलवान को निलंबित करने संबंधी आधिकारिक आदेश कुछ दिनों में जारी हो जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई सरकारी अधिकारी गंभीर अपराधों में आरोपी पाया जाता है तो आमतौर पर उसे मामला चलने तक निलंबित कर दिया जाता है।

 

संबंधित समाचार