आजमगढ़: सीएम योगी के उतरने से पहले हेलीपैड पर दौड़ी गाय, टला हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में बने इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सीएम ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए तैयारियां …

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में बने इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सीएम ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए तैयारियां तेज की गई हैं। सीएम ने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उचित दर दुकानों पर राशन वितरण में मदद करें। हर पात्र लाभार्थी को इस योजना लाभ मिले।

उन्होंने वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों को जागरूक करें। ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन कराएं। साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें नियमों का पालन कराएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को शासन की तरफ से दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन की मदद करें।

पुलिस लाइन में स्वागत के लिए खड़े एमएलसी यशवंत सिंह को डबल मास्क लगाने के लिए टोक दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचने के लिए डबल मास्क लगाकर रहें। वहीं भाजपा नेता विजय बहादुर पाठक को बुलाकर उनका हालचाल लिए।

सीएम की सुरक्षा में सामने आई बड़ी चूक

आजमगढ़ में सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। पुलिस लाइन में सीएम के हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक एक गाय दौड़ पड़ी। जिसके बाद हेलीपैड पर तैनात सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। हेलीकॉप्टर के तेज आवाज और धूल के कारण गाय तेजी के साथ भागती हुए हेलीपैड के करीब से गुजरी। गाय के निकलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार