बरेली: वैक्सीनेशन में पिछड़ रहे बुजुर्ग, युवा आगे
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं से बुजुर्ग लगातार पिछड़ रहे हैं। 18 से 44 उम्र तक के लोगों के टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ गया है। टीकाकरण अभियान में 10800 के लक्ष्य के सापेक्ष 8582 युवा मंगलवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं से बुजुर्ग लगातार पिछड़ रहे हैं। 18 से 44 उम्र तक के लोगों के टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ गया है। टीकाकरण अभियान में 10800 के लक्ष्य के सापेक्ष 8582 युवा मंगलवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के बाद लोगों को टीका लगाया गया। जबकि बुजुर्गों के वैक्सीनेशन में 5000 लक्ष्य के सापेक्ष 1686 बुजुर्गों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 4139 और शहरी क्षेत्रों में 4269 लोगों ने टीकाकरण करवाया है।
बुजुर्ग कोरोना को लेकर सचेत नहीं
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में 7810 लोगों में 45-59 वर्ष के 547 लोगों को पहली डोज और13 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 164 लोगों को पहली डोज व 8 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं शहरी इलाकों में 5380 लोगों में 45-59 वर्ष में से 638 लोगों को पहली डोज व 81 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 184 लोगों को पहली डोज व 22 को दूसरी डोज लगाई गई।
जिले में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को सचेत कराया जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से लोग अधिक संख्या में टीकाकरण कराने आ रहे हैं। – डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
