मुरादाबाद : ऑटो लिफ्टर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने आटो लिफ्टर गिरोह के सदस्य को दबोचने में सफलता हासिल कर ली। उसके पास से तीन साल पहले सिविल लाइंस क्षेत्र से चोरी हुई स्पलेंडर बाइक भी बरामद की गई है। शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसका चालान कर दिया गया है। इसके …

मुरादाबाद, अमृत विचार। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने आटो लिफ्टर गिरोह के सदस्य को दबोचने में सफलता हासिल कर ली। उसके पास से तीन साल पहले सिविल लाइंस क्षेत्र से चोरी हुई स्पलेंडर बाइक भी बरामद की गई है। शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसका चालान कर दिया गया है। इसके लिए एसएसपी ने उसे गिरफ्तार करने वाले ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबिल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उधर गिरफ्तारी के बाद आरोपी की पत्नी ने एसएसपी को पत्र सौंपा, जिसमें उसने पति को बेगुनाह बताया है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

कोविड नियमों का पालन कराने के लिए बुधवार को ट्रैफिक पुलिस कई चौराहों पर चेकिंग कर रही थी। ताड़ीखाना चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबिल राजकुमार भी अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने काले रंग की स्पलेंडर बाइक को रोका। कागज मांगने पर चालक कोई सही जानकारी नहीं दे सका। जो कागज दिखाए वह दूसरी बाइक से संबंधित थे। शक होने पर ट्रैफिक पुलिस उसे शहर कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी की होने की बात कबूल ली।

शहर कोतवाल के अनुसार पकड़ा गया आरोपी गलशहीद थाना क्षेत्र के बकरे का अहाता निवासी गौहर है। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक किसी अधिवक्ता राजू सिंह की है। करीब तीन साल पहले बाइक को सिविल लाइंस क्षेत्र से चोरी किया गया था। कोतवाल के अनुसार ऑटो लिफ्टर गौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। जानकारी होने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उसे पकड़ने वाले हेड कांस्टेबिल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

पत्नी बोली- पड़ोसी की बाइक लेकर गया था बेटे की दवा लेने
इस घटना के बाद गौहर की पत्नी आशकारा ने एसएसपी को पत्र देकर उसे बेगुनाह बताया। उसका कहना है कि बुधवार की सुबह सात बजे वह बेटे की दवा लेने के लिए पड़ोसी जुनैद से बाइक लेकर जा रहा था। रास्ते में पुलिस ने उसे रोक लिया। पूछताछ में बाइक चोरी की होने की जानकारी मिलने पर उसने पत्नी को फोन करके इसकी सूचना दी। इस पर आशकारा ने पड़ोसी जुनैद से कहा कि वह कोतवाली चलकर हकीकत बता दे तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पति को रिहा कराने की मांग की है।

 

संबंधित समाचार