बरेली: कोरोना के चलते फतेहगढ़ में होने वाली सेना भर्ती स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर फतेहगढ़ के राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में 7 जून से होने वाली सेना भर्ती अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई। भर्ती में बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बलरामपुर व बहराइच के अभ्यर्थी शामिल होने थे। नई तिथि की सूचना भारतीय …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर फतेहगढ़ के राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में 7 जून से होने वाली सेना भर्ती अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई। भर्ती में बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बलरामपुर व बहराइच के अभ्यर्थी शामिल होने थे। नई तिथि की सूचना भारतीय सेना की औपचारिक वेबसाइट पर पंजीकृत ईमेल के माध्यम से अभ्यर्थियों को दी जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार नई तिथि जारी होने पर एडमिट कार्ड सिर्फ उन अभ्यर्थियों को जारी किया जाएगा, जिनका पंजीकरण पहले हो चुका होगा। सेना भर्ती में बरेली के करीब 15 हजार से अधिक अभ्यर्थियों व अन्य 12 जिलों के करीब 90 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया है। कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार होने के बाद सेना की ओर से सेना भर्ती के लिए नई तिथि की पुन: घोषणा की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज