धौरहरा: मातम की चीखों में बदल गईं शादी की खुशियां, युवती ने फंदे से लटककर दे दी जान
धौरहरा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपनी शादी से दो दिन पहले 19 वर्षीय युवती ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। दो दिन बाद होने वाली शादी की खुशियां अचानक मिली एक खबर से चूर-चूर हो गईं। कोतवाली क्षेत्र के …
धौरहरा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपनी शादी से दो दिन पहले 19 वर्षीय युवती ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। दो दिन बाद होने वाली शादी की खुशियां अचानक मिली एक खबर से चूर-चूर हो गईं।
कोतवाली क्षेत्र के भौव्वापुर कला निवासी फूल चन्द भार्गव की 19 वर्षीय पुत्री गूना की शादी 28 मई को होनी थी। बुधवार की सुबह गूना घर से बाहर आई और गांव के बाहर हिटलर वर्मा के बाग में जामुन के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंचे सीओ टीएन दुबे व उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने मौका मुआयना किया और परिजनों से जानकारी ली। उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी
पिता फूल चंद भार्गव ने बताया कि बिटिया की बारात 28 मई को आनी थी। वह इस शादी से बहुत खुश थी। बुधवार को घर पर आए सभी मेहमानों को खाना बनाकर खिलाने के बाद वह कुछ देर के लिए घर से बाहर घूमने निकली। बाद में उसकी मौत की सूचना आ गई। सारी खुशियां को ग्रहण लग गया।
