बरेली: जिले में 77 फीसद युवा व 40 फीसद बुजुर्गों ने कराया वैक्सीनेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं से बुजुर्ग लगातार पिछड़ रहे हैं। 18 से 44 उम्र तक के लोगों के टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ गया है। टीकाकरण अभियान में 10800 के लक्ष्य के सापेक्ष 8416 युवा बुधवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे और टीका लगवाया। जबकि बुजुर्गों …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं से बुजुर्ग लगातार पिछड़ रहे हैं। 18 से 44 उम्र तक के लोगों के टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ गया है। टीकाकरण अभियान में 10800 के लक्ष्य के सापेक्ष 8416 युवा बुधवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे और टीका लगवाया। जबकि बुजुर्गों के वैक्सीनेशन में 2500 लक्ष्य के सापेक्ष 1009 बुजुर्गों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 4171 और शहरी क्षेत्रों में 4245 लोगों ने टीकाकरण करवाया है।

18 बुजुर्गों ने लगवाई दूसरी डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में 7810 लोगों में 45-59 वर्ष के 355 लोगों को पहली डोज और 14 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 163 लोगों को पहली डोज व 18 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं शहरी इलाकों में 5560 लोगों में 45-59 वर्ष में से 297 लोगों को पहली डोज व 24 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 84 लोगों को पहली डोज व 25 को दूसरी डोज लगाई गई।

जिले में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को सचेत कराया जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से लोग अधिक संख्या में टीकाकरण कराने आ रहे हैं। – डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार