बरेली: कोरोना की वजह से इस बार भी शैक्षिक सत्र में होगी देरी
बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी की वजह से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र में इस बार भी देरी होगी। अभी तक न तो बाहरवीं की परीक्षाओं का आयोजन हुआ है और न ही विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक की परीक्षाओं हुई हैं। विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करायेगा। ऐसे में जब तक परिणाम नहीं …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी की वजह से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र में इस बार भी देरी होगी। अभी तक न तो बाहरवीं की परीक्षाओं का आयोजन हुआ है और न ही विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक की परीक्षाओं हुई हैं। विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करायेगा। ऐसे में जब तक परिणाम नहीं आ जाते, तब तक तक अगला सत्र नहीं शुरू होगा। पिछले वर्ष अक्टूबर माह के बाद से ही पढ़ाई शुरू हो सकी थी। जिस तरह के हालात हैं, उससे तो यही है कि आगामी सत्र भी देर से शुरू होगा।
कोरोना की वजह से बारहवीं की परीक्षाएं समय पर नहीं हो सकीं। सीबीएसई व यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं होंगी लेकिन इनमें काफी देरी होगी। परीक्षाएं देर से होने की वजह से परिणाम देरी से आएंगे। 12वीं के परिणाम आने के बाद ही विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यदि बारहवीं का परिणाम जुलाई में आया तो फिर अगस्त में प्रवेश होंगे तो सितंबर में ही सत्र शुरू हो सकेगा।
इसी तरह से स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र प्रमोट भी किए गए तो उनका भी परिणाम देर से आएगा और उसके बाद ही पढ़ाई शुरू हो सकेगी। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा जून माह में आयोजित की जाती है तो परिणाम जुलाई में आएगा। उसके बाद परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में परास्नातक का भी सत्र देरी से शुरू होगा।
पिछले वर्ष कोरोना की वजह से नवंबर माह के अंत से ही कक्षाएं संचालित हो सकी थीं। कुछ महीने की भौतिक कक्षाएं संचालित होने के बाद सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई ही हो सकी थी। आगामी सत्र भी देर से शुरू हुआ लेकिन उसके बाद यदि हालात खराब हुए तो सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई का ही सहारा रह जाएगा।
